फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कियोस्क मशीन शुरू, अब चंद मिनटों में भर सकेंगे यातायात चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों की पालना करने वालों पांच लोगों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। एंबियंस मॉल में लगाई गई कियोस्क मशीन का शनिवार तो पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने उद्घाटन किया। इस मशीन की सहायता से लोग अब क्यूआर कोड के माध्यम से आसानी से चालान भर सकेंगे। इस दौरान डॉ. राजेश मोहन ने यातायात नियमों की पालना करने वाले पांच लोगों को सम्मानित भी किया।



सीएसआर के तहत गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में यह पहला कियोस्क स्थापित किया गया है। अब लोगों को चालान भरने के लिए ट्रैफिक टावर या किसी अन्य ऑनलाइन पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं होगी। अब एंबियंस आने वाले लोग चंद मिनटों में अपना यातायात का चालान का भुगतान कर सकेंगे। उन्हें सिर्फ मशीन में अपने वाहनों की जानकारी देनी होगी। इसके बाद उन्हें अपने वाहनों पर लंबित चालान की जानकारी तुरंत मिल जाएगी।
विज्ञापन


इस मशीन को ट्रायल के लिए पहले ट्रैफिक टावर में लगाया गया था। ट्रायल पूरा होने के बाद मशीन को एंबियंस मॉल में लगाया गया है। आने वाले दिनों में शहर में अन्य जगहों पर भी लगाया जा सकता है। चालान के 90 दिन होने पर उनको अदालत में भेज दिया जाता है। वह चालान इस मशीन की सहायता से भुगतान नहीं कर सकेंगे। उनके लिए अदालत में ही जाना होगा। 90 दिनों से पहले इस मशीन से चालान भर सकेंगे।
विज्ञापन


-

वर्जन
वाहन के चालान की जानकारी और भुगतान इसी मशीन की सहायता से हो सकेगा। इस मशीन से चालान आसानी से भरा जा सकता है। लोगों की सुविधा के लिए इस मशीन को एंबियंस मॉल में लगाया गया है। - डॉ. राजेश मोहन, डीसीपी यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें