फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 66 राजकीय स्कूलों में शुरू होंगी बाल वाटिका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल वाटिका में तीन से छह साल के बच्चों को दी जा रही बेसिक शिक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में शिक्षा विभाग की ओर से बाल वाटिका शुरू कराने की योजना है। गुरुग्राम में 66 राजकीय प्राथमिक स्कूलों में बाल वाटिका शुरू की जाएंगी। बाल वाटिका में तीन से छह साल के बच्चों को बेसिक शिक्षा दी जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम सरकारी स्कूलों में संचालित प्ले स्कूलों को बाल वाटिका में बदलने को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा रूपरेखा तैयार की जा रही है। हालांकि इस संदर्भ में अभी शिक्षा विभाग की ओर से कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।

नए राजकीय प्राथमिक स्कूलों में बाल वाटिका संचालित होने से क्षेत्र के छोटे बच्चे शुरू से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा, जिससे वे पहली कक्षा में आने से पहले ही अक्षर का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। बता दें कि पहली व दूसरी श्रेणी में बाल वाटिकाएं आंगनबाड़ी केंद्राें में चल रही हैं। शिक्षा विभाग ने तीसरी श्रेणी के बाल वाटिकाओं को सभी स्कूलों में खोलने को कहा गया है, जिसे लेकर प्लान भी तैयार किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत बाल वाटिका की देखरेख मौलिक शिक्षा निदेशालय के तहत की जाएगी। इन बाल वाटिकाओं की जानकारी पोर्टल पर ही अपडेट होनी हैं। इसके अनुसार पहले चरण पर मूलभूत अध्ययन के तहत बच्चों को प्री-प्राइमरी कक्षाओं से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) सरोज दहिया ने बताया कि जिले के 299 राजकीय प्राथमिक स्कूलों में वर्तमान सत्र से ही बाल वाटिका शुरू की गई हैं। बाल वाटिकाओं में पढ़ने वाले बच्चों का डाटा ऑनलाइन किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से स्कूलों में चल रहे प्ले स्कूलों को बाल वाटिका योजना में शामिल करने की चर्चा हुई है, लेकिन अभी इस संदर्भ में कोई पत्र या लिखित निर्देश जारी नहीं हुए हैं। नए सत्र में बाकी बचे 66 राजकीय प्राथमिक स्कूलों में बाल वाटिका शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें