फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ताइक्वांडो में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की दो प्रतियोगिताओं में 924 खिलाड़ी कर रहें प्रतिभाग
विज्ञापन

-गुरुग्राम की मेजबानी में खेली जा रही तीरंदाजी और ताइक्वांडो प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत गुरुग्राम में खेली जा रही तीरंदाजी और ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हरियाणा के सभी 22 जिलों से 924 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सोमवार को प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू हुआ। पहले दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी रविंद्र यादव ने किया। खेल महाकुंभ के शुभारंभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में बुधवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले से 26-26 खिलाड़ियों की टीम प्रतिभाग कर रही है। पहले दिन दोनों आयुवर्ग में गुरुग्राम जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। लड़कियों के 53 किलो भारवर्ग में गुरुग्राम की अनीशा ने पहला व रेवाड़ी की श्वेता ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के व्यक्तिगत वर्ग में गुरुग्राम के आकाश कुमार ने स्वर्ण पदक, पलवल के संजू ने रजत पदक और अंबाला के भव्य व पानीपत के मनीष ने कांस्य पदक जीता। लड़कों के वर्ग में गुरुग्राम की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। जिले की टीम में रविंद्र, रिषी राज व आशीष शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीरंदाजी प्रतियोगिता में पहले दिन रैंकिंग व क्वालीफाइंग राउंड खेले गए। प्रतियोगिता में कम्पाउंड व रिकर्व राउंड के तहत प्रत्येक जिले से 16-16 खिलाड़ियों की टीम प्रतिभाग कर रही हैं, जिसमें लड़के व लड़कियां शामिल हैं। जिला खेल अधिकारी संधु बाला ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में खेलने वाले खिलाड़ियों में काफी उत्साह दिखाई दिया। सोमवार को महाकुंभ के शुभारंभ अवसर पर पहले दिन सुबह 11 बजे से तीरंदाजी व ताइक्वांडों के मुकाबले शुरू हुए। उन्होंने बताया कि मंगलवार व बुधवार को सुबह से ही मुकाबले तीरंदाजी व ताइक्वांडों मुकाबले शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें