फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वार्ड बॉय का अपहरण कर फिरौती में एक लाख रुपये मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप, पड़ोसी गांव के सात-आठ लोगों ने किया अपहरण
विज्ञापन

पिता ने दी पुलिस को सूचना, टीम ने गोकलपुर से ढूंढ निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। जमालगढ गांव के स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्त एक वार्ड बाॅय ने अपने अपहरण का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने उसे छोड़ने की एवज में एक लाख रुपये की मांग की, जिसके बाद उसके पिता ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोकलपुर गांव से युवक को बरामद ढूंढा। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुन्हाना पुलिस को दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस को दी शिकायत में राशिद निवासी नीमखेड़ा ने बताया कि वो हरियाणा कौशल रोजगार योजना के तहत जमालगढ़ गांव के स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड बाॅय के पद पर नियुक्त है। रात्रि ड्यूटी कर सुबह जब वह घर जा रहा था तो पड़ोसी गांव के 7-8 दबंग लोगों द्वारा लुहिंगा-ऐचवाडी मोड़ के पास उसकी बाइक के सामने गाड़ी लगाकर हथियार के बल पर उसके साथ मारपीट की और उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे अपने गांव गोकलपुर ले गए वहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने उसके पिता को फोन कराकर एक लाख रुपये की मांग की, जिसके बाद उसके पिता ने इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी तो पुलिस ने पीड़ित को ढूंढा। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों पर उसके 90 हजार रुपये हैं, जिसका वो कई बार तगादा कर चुका है। पैसे मांगने पर आरोपी गाली गलौज करते हैं। आरोप है कि आरोपियों ने दो वर्ष पहले भी उसका अपहरण करने की कोशिश की थी, जिसकी शिकायत पहले भी थाना में दी गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।
_________________________________
उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -जसवीर सिंह, पुन्हाना थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें