फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दुबई और ओमान के बाद कम्बोडिया पहुंची थी खुशबू

विज्ञापन
विज्ञापन
फाॅलोअप...
विज्ञापन


-

दुबई और ओमान के बाद कम्बोडिया पहुंची थी खुशबू
- टूरिस्ट वीजा पर कम्बोडिया गई थी खुशबू, पहले कॉफी शॉप पर करती थी काम
- हिंदी और अंग्रेजी भाषा जानती है आरोपी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्जी पुलिस अधिकारी बन डिजिटल अरेस्ट करके एफआईआर दर्ज कराने का डर दिखाकर ठगी मामले में गिरफ्तार खुशबू कम्बोडिया के अलावा दुबई और ओमान देश में जा चुकी है। हिंदी और अंग्रेजी भाषा में अच्छी पकड़ होने के चलते आरोपी बातचीत के दौरान लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देती थी। पुलिस खुशबू के ओमान में रहने के बारे में पूछताछ कर रही है कि वहां पर किसी सेंटर में काम किया था या नहीं। सूरत (गुजरात) के ककरीमोरा फलियु निवासी खुशबू (24 वर्ष) पहले काॅफी शॉप पर काम करती थी। उसकी एक दोस्त दुबई में रहती थी। उसी दोस्त ने खुशबू को दुबई में अच्छी नौकरी करके रुपये कमाने के बारे में कहा था। इसके बाद खुशबू टूरिस्ट वीजा पर नवंबर 2023 में दुबई गई थी।
विज्ञापन

अगस्त 2024 में वह दुबई से कम्बोडिया चली गई। इसके बाद कम्बोडियो की राजधानी नोम पेन्ह में स्थित मेंगो पार्क नाम के एक कॉल सेंटर में डिजिटल अरेस्ट करके साइबर ठगी करने वाली प्रथम चरण की टीम के साथ शामिल रही। इस काम के लिए खुशबू को 700 अमेरिकन डॉलर बतौर सैलरी मिलती थी। खुशबू को कम्बोडिया से भारत आने पर 29 जून को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान का कहना है कि खुशबू से साइबर ठगी की विभिन्न वारदातों के बारे में पूछताछ की गई है। उससे मिली जानकारी के आधार पर साइबर टीम कई मामलों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें