फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुमंत्र : अंग्रेजी सीखने के लिए नियमित अभ्यास जरूरी

विज्ञापन
सेफाली बंशल गुरुमंत्र के लिए
विज्ञापन
अंग्रेजी सीखने का सबसे प्रभावी तरीका रटना नहीं, बल्कि लगातार अभ्यास करना है। हर दिन 20 से 30 मिनट अंग्रेजी पढ़ने, लिखने, सुनने और बोलने की आदत विकसित करनी चाहिए। नई शब्दावली सीखने के साथ उसका वाक्यों में प्रयोग करना जरूरी है। भाषा पर पकड़ तभी मजबूत होती है, जब उसका इस्तेमाल रोजमर्रा की जिंदगी में किया जाए। व्याकरण अंग्रेजी की नींव है, लेकिन केवल नियम याद करना पर्याप्त नहीं है। नए शब्दों के अर्थ समझकर छोटे-छोटे वाक्य बनाएं और गलतियों से घबराएं नहीं। हर गलती सीखने का अवसर देती है। अंग्रेजी में छोटे पैराग्राफ लिखने और उन्हें दोबारा पढ़कर सुधारने से आत्मविश्वास बढ़ता है। अंग्रेजी कोई कठिन विषय नहीं, बल्कि एक भाषा है। इसे जितना अधिक सुनेंगे, बोलेंगे और लिखेंगे, उतनी ही आसानी से सीख पाएंगे। नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ हर दिन खुद को बेहतर बनाने का प्रयास ही सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन

- शैफाली बंसल, टीजीटी, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें