फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल के भांजे की गिरफ्तारी के लिए सीआईए ने की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शिवाजी नगर में जेडी हत्याकांड मामले में पूछताछ के दौरान कौशल ने अपने भांजे संजीत का सुराग अपराध शाखा पालम विहार को दिया है। टीम ने मौके पर छापेमारी की है, लेकिन टीम के हत्थे कुछ नहीं लगा है। पुलिस के लिए कौशल के भांजे को गिरफ्तार करना चुनौती बन गया है। पुलिस का कहना है कि संजीत की गिरफ्तारी के बाद अनेक ऐसे रहस्य हैं जो सुलझ सकते हैं। अपराध शाखा उन केसों को भी जेडी हत्याकांड से जोड़कर देख रही है जिनमें कौशल की अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्तता है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कौशल ने हत्या के संदर्भ में कुछ ऐसे बिंदु बताए हैं जिनकी पुष्टि की जा रही है। फिलहाल कौशल का रिमांड 12 सितंबर को पूरा हो जाएगा जिसके बाद अपराध शाखा पालम विहार उसे विजय बत्रा उर्फ तांत्रिक हत्याकांड में रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। सूत्रों की मानें तो पुलिस जेल में बंद कौशल के गुर्गे अमित डागर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ कर सकती है।
गौरतलब है कि गैंगस्टर कौशल को एसटीएफ का रिमांड पूरा होने के बाद फरीदाबाद पुलिस कांग्रेसी नेता विकास चौधरी हत्याकांड में रिमांड पर ले गई थी। रिमांड पूरा होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने उसे जेडी हत्याकांड में रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें