फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करणी सेना हिंदुत्व की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : सूरजपाल अम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 17 राज्यों के पदाधिकारियों ने भाग लिया
विज्ञापन

न्यूज संवाद एजेंसी

सोहना। करणी सेना हिंदुत्व की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सेना हिंदुओं पर होने वाले अत्याचारों को किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। जिसके लिए करणी सेना के सिपाही हर वक्त तैयार हैं। यह बात करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों व सदस्यों के समक्ष कही। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनावों में सेना अहम भूमिका निभाएगी। जो पार्टी हिंदुत्व व बेटियों की सुरक्षा की आवाज को बुलंद करेगी उसी पार्टी पर विचार किया जाएगा। बैठक में 17 राज्यों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया । बैठक में सर्वसम्मति से राखी गर्ग को महिला शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि योगेंद्र सिंह राणा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया है। विवेक तोमर को उत्तरप्रदेश राज्य का अध्यक्ष व रीना चौहान को उत्तरप्रदेश महिला शक्ति की अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें