फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: करनी सेना का 7वां स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। कस्बे के एक निजी रिसोर्ट में करनी सेना का सातवां स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने शिरकत की। कार्यक्रम में मौजूद करनी सैनिकों ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में ब्राह्मण बेटी रुचि तिवारी के साथ हुए गलत व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की। इसके लिए करनी सेना ने रुचि के पक्ष में मजबूती के साथ खड़े रहने का वादा किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुधीर सिंह, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष रविन्द्र राघव, व्यापार शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, आईटी अध्यक्ष मनोज छोकर, राष्ट्रीय मंत्री भूपेंद्र राठौड़, विनय भाटी, गौरव चौहान, युवा शक्ति राष्ट्रीय संगठक महामंत्री दीपक बामल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें