फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम को दरकिनार कर करनाल को 404 करोड़ रुपये, डावर ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोले- वर्षों से सिविल अस्पताल के लिए घोषणाएं, जमीन पर नहीं हुआ काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज डावर ने फाइनेंस समिति की बैठक में गुरुग्राम को कथित तौर पर दरकिनार किए जाने पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बजट में कई वर्षों से गुरुग्राम के सिविल अस्पताल के लिए घोषणाएं की जा रही हैं, लेकिन जमीन पर अब तक कोई काम नहीं हुआ है।
डावर ने कहा कि जिस अस्पताल को ‘वर्ल्ड क्लास’ बनाने की बात कही गई थी, वह ‘थर्ड क्लास’ भी नहीं रह गया है। वर्षों पहले तोड़े गए अस्पताल की जगह अब तक एक ईंट तक नहीं लगाई गई है। सेक्टर-10 स्थित अस्पताल की हालत भी खराब है। बरसात के दौरान इसकी निचली मंजिल जलमग्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि कंडम घोषित किए जाने के बाद बस स्टैंड को भी तोड़ दिया गया, लेकिन नए बस स्टैंड के निर्माण पर सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। परिवहन मंत्री अनिल विज ने भी इस दिशा में कोई रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल के अस्पताल के विस्तार पर 404.95 करोड़-
डावर ने कहा कि फाइनेंस समिति की बैठक में करनाल स्थित कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दूसरे चरण के विस्तार पर चर्चा हुई। इसके लिए 404.95 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव रखा गया है। विस्तार के बाद अस्पताल में 505 नए बेड जुड़ेंगे और इसकी कुल क्षमता 600 से बढ़कर 1100 बेड हो जाएगी। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की आबादी करनाल से करीब पांच गुना अधिक है। इसके बावजूद शहर की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। सरकार को गुरुग्राम की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल और अन्य जरूरी सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें