फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: माता शीतला मंदिर में कंजक पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मां सिद्धिदात्री के पूजन के साथ संपन्न हुआ नवरात्रि पर्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नौ दिनों से चल रहा देवी मां की आराधना का व्रत मां सिद्धिदात्री के पूजन के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने हवन और पूजन के बाद देवी का रूप मानकर कंजिकाओं की पूजा की। उनके पांव पखारे, खीर पूड़ी , हलवा बनाकर भोजन कराया, दक्षिणा दी और इसके बाद नवरात्र के व्रत को पूरा किया। माता शीतला के मंदिर में नवमी के हवन के बाद कंजिका पूजन किया गया। मंदिर के अधिकारी यज्ञ दत्त शर्मा और अन्य पुजारियों ने कंजिका पूजन किया। मंदिर में नवमी रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। रेलवे रोड स्थित माता चिंतपूर्णी के मंदिर, सुदर्शन माता मंदिर के वैष्णव देवी दरबार, सेक्टर 41 स्थित शक्तिपीठ मंदिर, मदनपुरी स्थित देवी मंदिर, गुफा वाले मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। इन मंदिरों में पिछले नौ दिनों से दुर्गा सप्तशती का पाठ चल रहा था। मंदिरों में हवन, पूजन और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। दुर्गा पूजा पंडालों में भी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को पुष्पांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें