फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल से वाटर सप्लाई लाइन न होने से पानी की समस्या से जूझते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गांव झाड़सा स्थित पट्टी किल्होड़ कन्हैई मोड़ के निकट कॉलोनी में 2011 से पानी की लाइन नहीं है। जिसके कारण यहां के कई दर्जन परिवारों पर पानी का संकट बना हुआ है। उन्हें टैंकर तथा दूसरे स्थानों से पानी का इंतजाम करना पड़ता है। जबकि सीवर लाइन डाली जा चुकी है।
विज्ञापन

यहां रहने वाले लोगाें का कहना है कि कई बार पानी की लाइन डलवाने के लिए नगर निगम के आला अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद सालों से उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। कई साल पहले सीएम विंडो में भी शिकायत की गई थी लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है। गांव झाड़सा निवासी भक्त सिंह का कहना है कि किल्होड़ कन्हैई मोड़ के समीप श्मशान घाट वाले रास्ते पर 2010 में नगर निगम ने सड़क का निर्माण कराया था।
इस दौरान निगम की ओर से गली में सीवर लाइन और वाटर सप्लाई लाइन डालने का काम नहीं किया गया। इसके बाद 2010 में ही लोगों ने निगम के अधिकारियों से शिकायत की। जिसके कुछ समय बाद निगम ने इलाके में सीवर लाइन डाल दी, लेकिन पानी की लाइन नहीं डाली। इस कारण लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें