गुरुग्राम। कादीपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर बुधवार को खेले गए मुकाबले में कादीपुर 11 ने एचआर26 की टीम को आठ विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर कादीपुर 11 ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एचआर26 की टीम ने 25 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कादीपुर की टीम 22.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए और मैच जीत लिया। संवाद