फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रशासन के आदेशों की उड़ रही धज्जियां, कबाड़ी खुलेआम जला रहे कबाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
- जहरीले धुएं से आसपास का वातावरण हो रहा प्रदूषित
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी



फिरोजपुर झिरका। क्षेत्र में प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए मेवात उपायुक्त विश्राम मीणा ने सख्त निर्देश जारी किए हुए हैं, इसके बावजूद शहर में खुलेआम इन आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शहर के कई कबाड़ी रात के समय कबाड़ जलाकर प्रदूषण फैला रहे हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय निवासियों रमेश कुमार और बेद राम ने बताया कि दिल्ली-अलवर रोड व फिरोजपुर झिरका–बीवां रोड पर कबाड़ के गोदाम बने हुए हैं। रात को इन गोदामों में कबाड़ जलाया जाता है, जिससे पूरे वार्ड में घना धुआं फैल जाता है। यह धुआं इतना जहरीला होता है कि लोगों का दम घुटने लगता है, खासकर दमा और अन्य रोगियों के लिए यह बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात बीवां रोड पर बने एक कबाड़ गोदाम में कबाड़ जलाए जाने से चारों ओर धुआं फैल गया। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, तो गोदाम मालिक उल्टा गुस्सा दिखाते हुए झगड़ा करने पर उतारू हो गया। प्रभावित लोगों का कहना है कि लगातार कबाड़ जलाने से क्षेत्र में रहना दूभर हो गया है। कॉलोनियों के निवासी और आसपास के दुकानदार बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रदूषण फैलाने वाले कबाड़ियों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में प्रदूषण रोकने के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाए। इस बाबत शहर के लोगों ने नगर पालिका सचिव और उपमंडल अधिकारी ना0 से ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें