फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खोरी कला में हरियाणा-राजस्थान सीमा पर फिर कबाड़ में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग बना रहा स्थायी कर्मचारी नियुक्त करने व पंचायत को नोटिस भेजने की योजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। हरियाणा-राजस्थान सीमा पर तावडू उपमंडल के गांव खोरी कला में कूड़े-कबाड़ में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात एक बार फिर अज्ञात बदमाशों ने अरावली और पंचायत क्षेत्र में आग लगा दी, जिससे सैकड़ों पेड़-पौधे जल गए। वन विभाग ने इसे पंचायत विभाग की लापरवाही करार देते हुए नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे आग लगाई गई, जो जानबूझकर की गई प्रतीत होती है। आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना से वन क्षेत्र में पर्यावरण को नुकसान पहुंचा और भारी मात्रा में वनस्पति नष्ट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पंचायत की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है। विभाग अब स्थायी रूप से निगरानी के लिए कर्मचारी तैनात करने और पंचायत को नोटिस भेजने की योजना बना रहा है। उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। वन विभाग ने कुछ संदिग्ध लोगों को चिह्नित कर पुलिस कार्रवाई के लिए लिखा है। दोबारा आग लगने की घटना की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें