संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। जुनैद-नासिर हत्याकांड का आरोपी श्रीकांत निवासी गांव मरोड़ा को राजस्थान और हरियाणा की पुलिस पकड़ने में नाकाम रही है, पर आरोपी लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वह खुलेआम घूम रहा है।
ताजा तस्वीर उसने होली के त्योहार की पोस्ट की है। इसमें वह एक बच्चे को गोद में लिए हुए हैं। इससे पहले उसने राम मंदिर उद्घाटन के दौरान भगवा वस्त्र धारण करके अपनी तस्वीर डाली थी, वो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है, लेकिन पुलिस एक वर्ष बाद भी उसे नहीं पकड़ पाई है जिससे पीड़ित परिवारों में नाराजगी है। उसकी पत्नी साजिदा का कहना है कि उनके दो भाइयों को गाड़ी में जलाकर मार दिया गया। पुलिस ने कुल 30 आरोपियों को चिन्हित किया था और अभी तक आधा दर्जन आरोपी ही पकड़े गए हैं। जिनकी भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।