जींद से 16 पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का किया गया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जींद में आयोजित किए गए एक दिवसीय हरियाणा कप की जू-जुत्सू प्रतियोगिता में 16 पदक जीतकर पहुंचे खिलाड़ियों का उनकी अकादमी में स्वागत किया गया। सभी खिलाड़ियों के वापस पहुंचने पर उनके कोच ने फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।
हेमंत, ललित और उदयवीर ने बताया कि उनकी अकादमी से तीन से चार खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए जींद गए थे और सभी पदक जीतकर लौटे हैं। इसके चलते वह बेहद खुश हैं। खिलाड़ियों ने कहा कि आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर खेल दिखाने का प्रयास रहेगा। बता दें कि जिले खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 16 पदक अपने नाम किए थे। इनमें 12 स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक और एक कांस्य पदक शामिल था।