फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न सेक्टरों व कॉलोनियों के बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत रविवार को हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजकुमार लोहान ने गुरुग्राम एवं बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ निर्वाचन कानूनगो अनीता और निर्वाचन तहसीलदार राजेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर-31, 40, 56, 54, 52, 15, 7, 4, 43, 45, 46, 27 सहित 5-7 कॉलोनी के विभिन्न मतदान क्षेत्रों का दौरा कर बूथ स्तर पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा मतदाता गणना प्रपत्र भरने, आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन और पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं अपात्र नामों के संबंध में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन

राजकुमार लोहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होना सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी योग्य नागरिक का नाम छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
विज्ञापन

रविवार को भी जारी रहा एसआईआर-2026 अभियान
गुरुग्राम। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) अभियान को निर्धारित समय सीमा में सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए जिला प्रशासन रविवार को भी पूरी तरह सक्रिय रहा। इसी क्रम में बादशाहपुर के एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी संजीव सिंगला ने पार्षद दिनेश दहिया के साथ गांव धनवापुर के बूथ संख्या 160, 161 एवं 164 का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। एसडीएम संजीव सिंगला ने बीएलओ एवं सुपरवाइजर से अब तक की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि घर-घर संपर्क कर शेष पात्र मतदाताओं से गणना प्रपत्र समयबद्ध तरीके से प्राप्त किए जाएं। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतिम चरण में प्रत्येक बूथ पर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना प्राथमिकता है और इसके लिए किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें