फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा बीएड कल, 17 केंद्र बने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 31 मई को 17 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसे लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संबंधी गाइड लाइन का गहन अध्ययन करने के निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो। इस मौके पर प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक दीपा भाटी, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश समेत सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें