फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-1 निवासी समीक्षा कपासिया और सलारपुर निवासी पारूल कसाना को 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर शुक्रवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सम्मानित किया। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि हेमराज सिंह कपासिया की बेटी पुत्री समीक्षा कपासिया ने 12वीं में 98 प्रतिशत और रोहित कसाना की पुत्री पारूल कसाना ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस मौके पर आलोक नागर, दीपक शर्मा, रोहतास नागर, अनिल भाटी, नरेंद्र कपासिया, विजेंद्र नागर, ब्रह्मपाल सिंह कपसिया आदि मौजूद रहे।