फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 15-16 को गुरुग्राम और सोहना में लगेंगे रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। आगामी 15 और 16 जून को गुरुग्राम और सोहना में रोजगार मेला लगेगा। मंडल रोजगार कार्यालय, गुरुग्राम तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में 15 को सुबह नौ बजे आईटीआई सोहना और 16 को आईटीआई गुरुग्राम में यह आयोजन होगा। मेलों में निजी क्षेत्र की 30 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी। इसमें 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। साथ ही आईटीआई गुरुग्राम और सोहना समेत रुडसेट, एमएसएमई विभाग तथा वित्तीय साक्षरता से जुड़े विशेषज्ञ प्रतिभागियों को काउंसलिंग, उद्यमिता विकास, स्वरोजगार और पीएम विकसित भारत विकास योजना समेत जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। अभ्यर्थियों को अपना रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज तथा बायोडाटा साथ लेकर आना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें