फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रोजगार मेला 24 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मंडल रोजगार कार्यालय गुरुग्राम द्वारा 24 अप्रैल को सुबह 9 बजे लघु सचिवालय स्थित पांचवीं मंजिल पर कमरा नंबर 513-514 में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में डेगानिया मेडिकल डिवाइस प्राइवेट लिमिटेड, एएमएस इलेक्ट्रोकोट एलएलपी, क्वेस कॉर्प लिमिटेड और रोमाना हेल्थकेयर लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां भाग लेंगी। इसके माध्यम से 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय का पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज व बायोडाटा साथ लेकर आएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें