फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका स्थित आईटीआई संस्थान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब फेयर में कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। इनमें प्रमुख रूप से संदर इंजीनियरिंग (गुरुग्राम) और हीकोंन क्लाइमेट (भिवाड़ी, राजस्थान) शामिल हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य मुकेश भारती ने बताया कि यह रोजगार मेला युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां वे सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलकर नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने विभिन्न ट्रेड के प्रशिक्षुओं से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए कि वे आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं, 12वीं और आईटीआई की मार्कशीट सहित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर समय पर पहुंचें। संवाद