फिरोजपुर झिरका । भाजपा मंडल अध्यक्ष निशा सैनी ने पार्टी के भीतर चल रही गतिविधियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली को टैग कर शिकायत भेजते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। निशा सैनी ने कहा कि वह पिछले 18 वर्षों से पार्टी की ईमानदारी से सेवा कर रही हैं, लेकिन कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी का विरोध कर कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन किया था। संवाद