फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जजपा के जिला अध्यक्ष ने की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकरान ने सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक पर्यटन स्थल परिसर में प्रेस वार्ता का आयोजन कर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र यादव टीकली को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मेघराज यादव एडवोकेट को प्रधान महासचिव, प्रदीप दहिया को प्रचार सचिव, एनपी गर्ग को कोषाध्यक्ष, यशिश यादव को संगठन सचिव, दीपक यादव मोहम्मदपुर को कार्यालय सचिव बनाया गया है।
पार्टी का कार्य सुचारु रूप से चलाने के लिए 8 जिला उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं, जिनमें दीपचंद चेयरमैन, कंवर सिंह ठाकरान उर्फ कुक्कू, दिलबाग महलावत, रतन शर्मा एडवोकेट, वीरेश हंस, रामनिवास फौजी, जितेंद्र जांगड़ा नंबरदार व सुरेंद्र जांगड़ा को शामिल किया गया है। जिला महासचिव में सुरेंद्र ठाकरान खोड़, मुकेश ठाकरान हसलापुर, मुबारिक निजामपुर, अक्षय दायमा, अनीश त्यागी, नीरज गंडास एडवोकेट, देवेंद्र टांक, प्रमोद बच्चस, सतपाल हंस, प्रह्लाद कटारिया, नरेंद्र कुमार झाड़सा शामिल हैं। इसी प्रकार जिला सचिव भी बनाए गए हैं, जिनमें सुनील शर्मा ततारपुर, चंचल मऊ, दीपक राठी खंडेवला, धर्मेंद्र जुरासी, श्री भगवान राठी, सेवा सिंह संधू, योगेश जांगड़ा, सतबीर गाडौली, धर्मपाल हंस, परमजीत पातली, सुनील शर्मा बुडेढ़ा, समुद्र धनखड़ को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सह सचिव भीम सिंह, मनोज लौकरी, नवीन, गुलाब सिंह, आबिद खान, नवीन शर्मा, होशियार सिंह नंबरदार, सुरेंद्र प्रधान पंडाला व नरेंद्र सहरावत को शामिल किया गया है। नवीन, सुरेश रामपुर, रामू अलीपुर, नवीन जौरासी, शुभम वशिष्ठ, साहिल ठाकरान, आशीष चंडेला, निखिल शर्मा, सीताराम, रामप्रसाद जोगी व ईश्वर यादव को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें