फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीरंदाजी में जिया ने तीन पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में आयोजित 42वीं राष्ट्रीय एनटीपीसी सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले की जिया यादव ने तीन पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


25 से 28 नवम्बर तक चली इस प्रतियोगिता में जिया यादव ने अपने कौशल, मेहनत और समर्पण से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने व्यक्तिगत ओवरऑल श्रेणी में रजत पदक, व्यक्तिगत रैंकिंग में कांस्य पदक और मिश्रित टीम श्रेणी में एक और रजत पदक जीतकर कुल तीन पदक अपने नाम किए।


जिया के इस शानदार प्रदर्शन पर पुलिस आयुक्त गुरुग्राम विकास कुमार अरोड़ा ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिया ने न केवल परिवार का बल्कि पूरे गुरुग्राम पुलिस विभाग का नाम गर्व से ऊंचा किया है।
विज्ञापन



परिवार के सदस्यों ने जिया की सफलता पर गर्व जताया। मां मीना ने कहा कि जिया का यह प्रदर्शन उसके कठोर परिश्रम और अनुशासन का फल है। पिता ने भावुक होकर बताया कि बेटी की मेहनत देखकर आंसू आ जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें