अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर बेटे को तंत्र विद्या से अपने बस में करने व घर से आभूषण चोरी कराने का मामला सामने आया है। भवन मालिक के बयान पर न्यू कालोनी थाना पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रतापनगर निवासी मदन लाल छाबड़ा ने कहा कि उसके पड़ोसी रोहित की मां ने अपने घर में काली का मंदिर बना रखा है। रोहित व उसकी मां ने उसके बेटे सत्यम को तांत्रिक विद्या के चलते अपने वश में कर लिया है। जिसके बाद उन्होंने सत्यम को बहला फुसलाकर घर से लाखों के जेवरात चोरी करवा लिए। यही नहीं नाबालिग सत्यम ने अर्जुन नगर में रहने वाली अपनी बहन रेखा खरबंदा के यहां से सोने के जेवरात चोरी किए। घर से जेवर चोरी होने पर जब सत्यम से सख्ती से पूछा गया तो उसने सारा माजरा बता दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।