फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्रुखनगर में जेसीबी से दुकानों को तोड़ा, दो सील

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर क्षेत्र में डीटीपीई विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नोडल अधिकारी आर.एस. भाट के नेतृत्व में एन्फोर्समेंट टीम मीट मार्केट पहुंची और जेसीबी की मदद से कई अवैध रूप से बनी दुकानों को तोड़ दिया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली दो दुकानों को सील भी किया गया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई अतिक्रमण रोकने और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए की गई है। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों को मौके पर ही चेतावनी दी गई कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से आगे भी जारी रहेगा।नोडल अधिकारी आर.एस. भाट ने बताया कि फर्रुखनगर में 66 फुट चौड़ी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है, जिसे दो माह के भीतर पूरा किया जाना है। सड़क बनाने से पहले पूरे मार्ग से अतिक्रमण हटाना जरूरी है, ताकि निर्माण में कोई बाधा न आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें