फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एल्विश के घर पर गोली चलाने के मामले में आरोपी जतिन को नहीं मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला अदालत ने यूट्यूबर एल्विश यादव घर पर गोली चलाने के आरोपी जतिन की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश सुनील चौहान की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए याचिका खारिज की है। एल्विश यादव के पिता की शिकायत पर सेक्टर-56 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। बचाव पक्ष ने दलील दी कि याचिकाकर्ता वारदात के दौरान मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस इस मामले में चालान पेश कर चुकी है। अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी को पता था कि मोटरसाइकिल को किस वारदात में इस्तेमाल की जाएगी। वह इस साजिश में शामिल है। अभी इस मामले में कई मुख्य आरोपी गिरफ्तार होने बाकी है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद याचिका को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें