फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेका कर्मचारियों को सेवा से हटाए जाने के विरोध में चल रहा है धरना- प्रदर्शन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ठेका सफाई कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रहे विरोध प्रदर्शन के क्रम में सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने जुलूस निकाला और नगर निगम के आयुक्त के आवास पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। जुलूस के दौरान चौराहों पर जाम लग गया और वाहन चालक जाम में फंस गए। आयुक्त के आवास पर पहुंच कर सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को दोहाराया। साथ ही ऐलान किया है कि अगर उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया गया तो 11 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं।
पिछले दिनों नगर के 3480 ठेका सफाई कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई। इसके बाद से ही सफाई कर्मचारी नगर निगम के पुराने कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार को वह पुराने नागरिक अस्पताल के सामने नगर निगम कार्यालय से जुलूस की शक्ल में पहले गुरुद्वारा रोड चौराहे पहुंचे। यहां से मोर चौक और इसके बाद सिविल लाइन रोड होकर निगम आयुक्त के आवास तक पहुंचे।
विज्ञापन

इससे पहले सफाई कर्मचारियों ने विधायक सुधीर सिंगला और राकेश दौलताबाद के आवास पर भी प्रदर्शन किया था। इस अवसर पर संगठन के जिला प्रधान राजेश कुमार व इकाई प्रधान रामसिंह सारसर ने संयुक्त रूप से की। संचालन राज्य सचिव नरेश मलकट ने किया। इस मौके पर बसंत कुमार, राज्य सह सचिव सुशीला देवी, केंद्रीय कमेटी सदस्य सोनिया , राज्य महिला सब कमेटी सह कन्वीनर अनीता देवी जितेंद्र,अनुज कांगड़ा ,कैलाश सगेलिया , उप प्रधान मंगल , तेजपाल,शमी आदि मौजूद रहे।





यातायात सामान्य करने में जुटे रहे पुलिस कर्मी

सफाई कर्मियों के जुलूस से गुरुद्वारा रोड, सदर बजार, सिविल लाइन और बस स्टैंड की ओर अग्रसेन चौक की ओर जाने वाले रास्तों पर जाम लग गया। दोपहर के समय तेज धूप के चलते वाहन चालक और राहगीर जाम में तिलमिला कर रह गए। जुलूस के बाद काफी देर तक पुलिस कर्मी यातायात को सामान्य करने में जुटे रहे।
विज्ञापन


-


फुटपाथ रेहड़ी पटरी वाले भी वेडिंग नीति के विरोध में उतरे


गुरुग्राम। सफाई कर्मियों के साथ ही पुराने नगर निगम कार्यालय पर फुटपाथ रेहड़ी पटरी वालों ने भी नगर निगम की वेडिंग नीति के विरोध में धरना शुरू कर दिया है। द्रोण रेहड़ी पटरी फेरी कमेटी के प्रधान योगेश कुमार ने बताया कि हम लोग मांंग कर रहे हैं कि नोन वेंडिंग जोन को वेंडिंग जोन घोषित किया जाए। सर्वे के नाम पर बेदखली पर रोक लगाई जाए। मनमाने तरीके से किए जा रहे चालान और वसूली पर रोक लगाई जाए। कस्बा विक्रेता समिति चुनाव कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें