फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हर हाल में पूरी होगी जलाभिषेक यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारी बोले, कश्मीर में संगीनों के साये में होती है अमरनाथ यात्रा, मेवात में क्या आ रही परेशानी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सर्व हिन्दू समाज ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा की तैयारी में जुटा है। उसकी ओर से अपनी तैयारी चल रही है। यात्रा में जाने वालों का कहना कि इस यात्रा को हर हाल में पूरा किया जाएगा। आयोजकों का तो यहां तक कहना है कि जब कश्मीर में अमरनाथ यात्रा को संगीन के साये में आयोजित कराया जा सकता है तो मेवात में ऐसी कौन सी परेशानी सामने आ रही है।
विहिप के जिला महामंत्री यशवंत शेखावत ने बताया कि जुलाई में हुई खंडित यात्रा को पूरा करना उनका उद्देश्य है। 28 अगस्त यात्रा की तारीख पहले ही तय की जा चुकी है। इस यात्रा को पूरा करने के लिए सर्व हिन्दू समाज में उत्साह है। यात्रा समिति के सदस्य कुलभूषण भारद्वाज कहते हैं कि उनको किसी तरह की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। हमें देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन

नूंह हिंसा के दौरान आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के आरोप में जेल से जमानत पर बाहर आए ऋतुराज कहते हैं कि हमें पूजा करने का अधिकार है। सरकार को खंडित यात्रा पूरी करने के बारे में सोचना चाहिए। प्रशासन को चाहिए कि वह खुद ही यात्रा का पूरी करने के लिए अनुमति दे।
विज्ञापन




खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर सरकार की नजर

नूंह में ब्रजमंडल की जलाभिषेक यात्रा को लेकर राजस्थान, यूपी और हरियाणा का खुफिया तंत्र सक्रिय है। पल-पल की गतिविधियों पर इसकी नजर है। नूंह में हिंसा के बाद तीनों राज्यों से सर्व हिन्दू समाज ने पहुंचने की बात कही गई थी। ऐसे में खुफिया विभाग यात्रा से जुडे़ लोगों पर नजर रखे हुए है। बता दें कि 31 जुलाई को नूंह में हुई हिंसा के बारे में कहा जा रहा था कि खुफिया विभाग के पास जानकारी नहीं थी, मगर बाद में इस बात का खुलासा हुआ कि रिपोर्ट भेजी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें