गुरुग्राम जिले के प्रसिद्ध मंदिरों की मिट्टी का पूजन के बाद अयोध्या राम मंदिर के लिए भेजने की तैय
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। अयोध्या में पांच अगस्त को श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम का मंदिर बनाने के लिए होने वाले भूमि पूजन में गुरुग्राम जिले के प्रसिद्ध मंदिरों से भी जल एवं मिट्टी भेजी जा रही है। इस कड़ी में जिले के प्रसिद्ध मंदिरों से एकत्रित किए गए जल एवं मिट्टी का शुक्रवार को सेक्टर-23 स्थित शक्ति मंदिर में पूजन किया गया।
विश्व हिंदू परिषद के गुरुग्राम जिला के अध्यक्ष अजीत सिंह यादव ने बताया कि अयोध्या में पांच अगस्त को भगवान राम मंदिर निर्माण के में भूमि पूजन में समूचे देश से पवित्र मंदिरों, नदियों एवं पूजा स्थलों का जल एवं मिट्टी अयोध्या भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुग्राम जिले के प्रसिद्ध मंदिरों का जल एवं मिट्टी भेजने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि जल व मिट्टी पूजन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। वह शनिवार को जल व मिट्टी को अयोध्या भेजेंगे। जल व मिट्टी पूजन कार्यक्रम में कई साधु संतों ने शिरकत की।