फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सनातन हिंदू धर्म एकता पद यात्रा में सड़कों पर गूंजा जय श्रीराम

विज्ञापन
विज्ञापन
7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर से मथुरा तक निकलने वाली यात्रा से पहले जिले में निकाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में रविवार को सनातन हिंदू धर्म एकता पद यात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर की सड़कों पर जय श्रीराम के नारे गूंजे। यह यात्रा 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर से मथुरा तक निकलने वाली यात्रा से पहले जिले में जागरूकता के लिए निकाली गई। श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान की झांकियों के साथ भजन कीर्तन करती हुई यह यात्रा सेक्टर-10ए स्थित श्रीकृष्ण मंदिर से शुरू होकर माता शीतला के मंदिर तक पहुंची। उमस वाली तेज गर्मी के बावजूद काफी संख्या में लोग इस पद यात्रा में शामिल हुए।
अयोध्या के हनुमानगढ़ी अखाड़े के महंत राजू दास महाराज, बाल योगी अलखनाथ अवधूत, अजय यादव, हिंदू युवा वाहिनी की महिला अध्यक्ष सुमन दहिया, बागेश्वर धाम से आए रिछारिया महाराज, महाराज गुरु प्रकाश शर्मा आदि ने इस कार्यक्रम का प्रबंधन किया। कार्यक्रम में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के शामिल होने की सूचना थी मगर वे नहीं आए। कार्यक्रम के आयोजकों में शामिल गुरुग्राम के सिद्ध पीठ प्रमुख बालयोगी अलख नाथ अवधूत ने बताया कि सात नवंबर को देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने, गौमाता के वध पर प्रतिबंध जैसी कई मांगों को लेकर बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में सनातन हिंदू धर्म एकता पद यात्रा की जानी है। इसी क्रम में गुरुग्राम में यह जनजागरण यात्रा निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ और वार्ड संख्या 32 के पार्षद विजय परमार ने पदयात्रा के जुलूस का स्वागत न्यू कॉलोनी मोड़ पर किया। क्रेन के माध्यम से जुलूस पर पुष्प वर्षा की गई। चिंतपूर्णी मंदिर के पास भी स्वागत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कुलभूषण भारद्वाज, साहेब सिंह सोलंकी, पूर्वांचल के प्रतिनिधि राजेश पटेल, बीएन लाल, अनुज सिंह, संदीप कुमार, रंधीर राय, रितेश कुमार आदि भी पद यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें