फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : 17 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट सूची, शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
17 को ही सीट आवंटन के साथ काउंसलिंग होगी शुरू, चार चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी एवं निजी ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026 -27 के दाखिलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन, ट्रेड और आईटीआई चॉइस फिलिंग का तीसरा चरण 15 जुलाई को समाप्त हो गया है । इसके बाद 17 जुलाई को प्रथम मेरिट सूची के साथ सीट आवंटन जारी किया जाएगा। इसी दिन से प्रथम काउंसलिंग प्रक्रिया भी शुरू होगी।
जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में 17 जुलाई को मेरिट सूची जारी होने के बाद 17 से 21 जुलाई तक संबंधित आईटीआई में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन होगा, जबकि 17 से 22 जुलाई तक सत्यापन के बाद अभ्यर्थी शुल्क जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित कर सकेंगे। इसके बाद 23 जुलाई को दूसरे चरण के लिए रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को 23 से 26 जुलाई तक अपने विकल्पों और प्राथमिकताओं में संशोधन का अवसर मिलेगा। 28 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची एवं सीट आवंटन जारी होगा। इसके बाद 28 से 31 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन और 28 जुलाई से 1 अगस्त तक फीस जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे चरण में चॉइस में बदलाव कर सकेंगे अभ्यर्थी
तीसरे चरण की शुरुआत 3 अगस्त को रिक्त सीटों की सूची जारी होने के साथ होगी। इस चरण में अभ्यर्थियों को चॉइस में बदलाव करने का मौका मिलेगा। 3 से 5 अगस्त तक अभ्यर्थी अपनी चॉइस में बदलाव कर सकेंगे। 7 अगस्त को तीसरी मेरिट सूची और सीट आवंटन जारी होगा। इसके बाद 7 से 11 अगस्त तक दस्तावेजों का सत्यापन तथा 7 से 12 अगस्त तक शुल्क जमा कर सीट कन्फर्म करनी होगी। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो 14 अगस्त को चौथे चरण के लिए रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी। 14 से 16 अगस्त तक विकल्पों में संशोधन का अवसर मिलेगा और 18 अगस्त को अंतिम मेरिट सूची एवं सीट आवंटन जारी किया जाएगा। अंतिम चरण में 18 से 21 अगस्त तक दस्तावेजों का सत्यापन तथा 18 से 22 अगस्त तक शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें