फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई दाखिला : जून के पहले सप्ताह से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सत्र 2026-27 के लिए राजकीय एवं निजी आईटीआई संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया जून के प्रथम सप्ताह से शुरू की जाएगी। विभाग ने विद्यार्थियों को समय रहते अपने आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।
विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस बार दाखिला प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल एवं पारदर्शी बनाया गया है। आईटीआई में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची भी जारी की गई है। इसमें 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट (यदि लागू हो), चरित्र प्रमाण-पत्र (6 माह से अधिक पुराना न हो), आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, सक्रिय ई-मेल आईडी, परिवार पहचान पत्र, जाति प्रमाण-पत्र (सामान्य वर्ग को छोड़कर), वर्ष 2026 का आय प्रमाण-पत्र तथा बैंक खाता शामिल हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता होना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई गुरुग्राम के प्राचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन करते समय दस्तावेजों में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। इसलिए विद्यार्थी समय रहते सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लें, ताकि पोर्टल शुरू होते ही आसानी से आवेदन किया जा सके। जिले में गुरुग्राम, महिला गुरुग्राम, सोहना और मोजाबाद स्थित चार राजकीय संस्थानों में विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जून के पहले सप्ताह में ऑनलाइन आवेदन लिंक सक्रिय किया जाएगा। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए संस्थान स्तर पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें