भाजपा जिला प्रधान पदाधिकारियों के साथ बैठक करते। स्त्रोत- पार्टी
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गुरुकमल में जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यों, अभियानों और कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और निरंतर जनसंपर्क से मजबूत होता है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की ओर से निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। ब्यूरो