फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दंगल में ईरानी खिलाड़ी ने जीता दर्शकों का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासन गांव के चार दिवसीय वार्षिक मेले में सबसे बड़ा आकर्षण रहा दंगल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मानेसर। कासन गांव के चार दिवसीय वार्षिक मेले में सबसे बड़ा आकर्षण इस बार भी दंगल रहा। अखाड़े में उतरे पहलवानों ने जबरदस्त दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। 6 सितंबर को इस दंगल का फाइनल हुआ। दंगल का सबसे रोमांचक पहलू था ईरान से आए विदेशी पहलवान की भागीदारी। उन्होंने भारतीय पहलवानों के खिलाफ जबरदस्त मुकाबले खेले और अपनी ताकत व तकनीक से दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि क्षेत्रीय पहलवानों ने भी कड़ी टक्कर दी और कई मुकाबले आखिरी पलों तक कांटे की टक्कर में रहे। फाइनल मुकाबले में गुरुग्राम के रहने वाले अजय व महाराष्ट्र के सिकंदर के बीच ड्रॉ हुआ, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों को 1.5-1.5 लाख की राशि बांटी गई।



इस मुकाबले में आसपास के 50 से ज्यादा गांवों के 100 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। इनाम की राशि ने दंगल की चमक और बढ़ा दी। आयोजकों ने बताया कि विजेताओं को मिलने वाले इनाम की रकम 1.50 लाख रुपये से शुरू होकर 15 लाख रुपये तक जाती है। इतनी बड़ी राशि ने पहलवानों में जोश भर दिया।
विज्ञापन


अखाड़े के चारों तरफ बैठी भीड़ तालियों और जयकारों से गूंज उठी। खासकर बच्चों और युवाओं में दंगल देखने का उत्साह चरम पर रहा। बुजुर्गों के मुताबिक, कासन का यह दंगल सैकड़ों साल से चलती आ रही है और हर साल इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन




दंगल आयोजकों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में पहलवानों और दर्शकों की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण खेलों का आकर्षण आज भी कायम है। ईरानी पहलवान के शामिल होने से यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। कासन मेले का यह दंगल न सिर्फ खेल भावना और परंपरा को जीवित रखता है, बल्कि युवाओं को अखाड़े की संस्कृति से जोड़ने का भी मजबूत जरिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें