फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्जी दस्तावेज लगाकर लोन पर लिया आई-फोन, मामला दर्ज

Thu, 13 Jul 2023 01:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज लगाकर लोन पर लिया आई-फोन, मामला दर्ज
विज्ञापन

गुरुग्राम। फर्जी दस्तावेज लगाकर एक युवक ने बजाज फाइनेंस कंपनी से 74 हजार रुपये लोन लेकर आईफोन खरीद लिया। लोन की किस्त जब पीड़ित युवक के खाते से कटी तो वह जानकारी लेने पहुंचा। इसके बाद फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर डीएलएफ थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के मैनेजर आकाश दीप ने पुलिस को बताया कि तीन मार्च को सुरेंद्र नामक युवक लोन लेने आया। उसने लोन के लिए पैन कार्ड, बैंक डिटेल के साथ सभी दस्तावेज दिए और 74 हजार रुपये का लोन लेकर आईफोन खरीद लिया। इसके बाद 18 अप्रैल को सोनीपत निवासी सुरेंद्र कार्यालय आया और बताया कि उनके खाते से लोन की किस्त कट रही है, जबकि उन्होंने लोन लिया ही नहीं है। मामले की जांच की तो पता चला कि कोई अपने आपको सुरेंद्र बताकर फर्जी दस्तावेज से लोन पर आईफोन ले गया। संवाद
विज्ञापन




999
एक युवक ने दूसरे व्यक्ति के कागजात पर अपनी फोटो लगाकर बजाज फाइनेंस कंपनी से 74 हजार रुपये के आई-फोन लोन पर ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें