फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सात साल पहले फ्लैट के लिए किया निवेश, अब तक नहीं मिला कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
- निर्माण कार्य अब भी अधूरा, निवेशकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। निवेश के बाद फ्लैट पर कब्जा ने देने पर 200 से अधिक परिवार के लोगों ने रविवार की शाम को बिल्डर इंपीरिया स्ट्रक्चरर्स के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह परियोजना प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के अंतर्गत सस्ती आवास नीति के तहत आती है। लोगों ने यह फ्लैट वर्ष 2018 में बुक किया था। निवेश के दौरान बिल्डर की ओर से चार साल के भीतर फ्लैट का कब्जा देना अनिवार्य बताया गया था। सात वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है। वित्तीय संकट के कारण बिल्डर ने पिछले 10 महीनों से निर्माण कार्य पूरी तरह से रोक दिया है। लोगों का कहना है कि फ्लैट की 100 फीसदी राशि पहले ही दी चुका है। लोगों के द्वारा कई बार शिकायतों के बावजूद भी बिल्डर सरकारी निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें