करीब 48 घंटे से न्यू गुरुग्राम के लोग इंटरनेट कनेक्शन के संकट से रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम की कई सोसाइटियों में करीब 48 घंटे इंटरनेट कनेक्शन का संकट छाया रहा, जिसके बाद इस समस्या से लोगों को रविवार की सुबह राहत मिली है। यहां सेक्टर-99 से लेकर 115 तक की कई सोसाइटियों में सभी कंपनियों की इंटरनेट सेवा पूरी तरह ठप थी। वहीं, कई सोसाइटियों में इंटरनेट की सेवा धीमी गति से चल रह थी। इससे यहां के हजारों लोग इस समस्या से प्रभावित रहे।
शुक्रवार को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 के एक प्रमुख टेली कॉम व डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर केेंद्र में आग लग गई थी, जिसका असर न्यू गुरुग्राम के लोगों पर भी पड़ा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मोबाइल नेटवर्क ठप रहने और धीमी गति से चलने के कारण लोगों को कॉलिंग, इंटरनेट और ऑनलाइन सेवाओं के उपयोग में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निवासी संतोष और भरत नैन का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई और लोगों की ऑनलाइन मीटिंग करने में सबसे ज्यादा परेशानी हुई। वहीं, जो लोग डिजिटल वर्क करते है, वह लोग भी अपना काम नहीं कर पाए।