फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला से खुलवाया गाड़ी का शीशा, आईफोन और पर्स लेकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मालिबू टाउन के पास मंगलवार की शाम को दो युवक महिला की गाड़ी के पास आए और खिड़की को जोर-जोर से खटखटाने लगे। जैसे ही महिला ने शीशा खोला युवक आईफोन और पर्स लेकर भाग गए। इस संदर्भ में सेक्टर-50 के यूनिटेक हारमनी निवासी गीतिका ने पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता ने बताया कि आईफोन के अलावा पर्स में 2600 रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, क्रेडिट कार्ड और परिवार के तीन सदस्यों के आधार कार्ड थे। पुलिस ने मोबाइल को ट्रेस करने के लिए आईएमईआई नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें