फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पर्यावरण व सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य, पर्यावरण और स्थिरता में उभरते रुझान विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इस सम्मेलन में देश-विदेश से 500 से अधिक शोधार्थी, संकाय सदस्य, छात्र और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हुए। जैव-विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 154 शोध पत्र प्राप्त हुए जो विषय के प्रति बढ़ती वैश्विक रुचि को दर्शाते हैं। कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन में डिजिटल बैनर, पोस्टर और ई-कॉन्फ्रेंस प्रोसीडिंग्स का उपयोग किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें