फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम हितेंद्र कुमार ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने आमजन की समस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं, जिससे लोगों का समय बच रहा है और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया भी तेज हुई है। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम हितेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि शिकायतों का तय समय सीमा में निपटारा किया जा सके। इस अवसर पर एसीपी हेडक्वार्टर मुकेश कुमार, डीडीपीओ नवनीत कौर, मेडिकल ऑफिसर प्रियंका, डिप्टी डीईओ गीता आर्या, लेबर इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, एक्सईएन आरसी देशवाल, एसडीओ श्लोक गौतम, जेई अमनदीप, एई रविंद्र सिंह, एएफएसओ सुनील कुमार, संजय तथा ईओ राकेश सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें