फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग को मिलकर काम करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए एडीसी ने की समन्वय बैठक की अध्यक्षता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति देने के उद्देश्य से एडीसी सोनू भट्ट ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को गंभीर बीमारी से बचाने में अहम भूमिका निभाती है, इसलिए इस अभियान को प्राथमिकता के आधार पर सफल बनाना जरूरी है। उन्होंने दोनों विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में छात्राओं का डाटा तैयार कर टीकाकरण कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जाए। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्कूलों और पंचायत स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाएं। पीटीएम के दौरान अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व और उसकी सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग यह सुनिश्चित करे कि टीकाकरण से पहले सभी आवश्यक मानकों का पालन हो और पात्र किशोरियों तक यह सुविधा समय पर पहुंचे। एडीसी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि जिले में कोई भी पात्र लाभार्थी इस महत्वपूर्ण टीकाकरण से वंचित न रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें