फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट और कड़े निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि फील्ड में क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर और अन्य सामग्री को अधिकतम एक माह के भीतर संबंधित स्टोर में अनिवार्य रूप से जमा कराया जाए। निर्धारित समय सीमा में सामग्री जमा न कराने की स्थिति में संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके अतिरिक्त, सेवानिवृत्त अथवा स्थानांतरित हो रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से अनापत्ति प्रमाण पत्र (नो ड्यूज सर्टिफिकेट–एनडीसी) जारी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रशासनिक प्रक्रियाएं लंबित न रहें और कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके। प्रबंध निदेशक ने यह भी स्पष्ट किया कि लंबित ऑडिट पैरा का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटान सुनिश्चित किया जाए। सभी संबंधित शाखाओं को निर्देशित किया गया है कि ऑडिट आपत्तियों के समाधान में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा निर्धारित समय-सीमा में अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें