गुरुग्राम। सेक्टर-44 क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव और पार्किंग की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस निजी कंपनियों को मार्शल नियुक्त करने के निर्देश जारी किए है। इस संबंध में यातायात पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन के निर्देश पर शुक्रवार को इस बैठक की अध्यक्षता यातायात निरीक्षक लोकेश ने की।बैठक में ओनर्स एसोसिएशन के सचिव ब्रिगेडियर दीपक कपूर सहित रजनीश मेहता, भारत भूषण और दीपक शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान सेक्टर-44 में कार्यालय समय के दौरान लगने वाले जाम, अवैध पार्किंग और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यातायात पुलिस ने क्षेत्र में स्थित कंपनियों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर ट्रैफिक मार्शल नियुक्त करें, ताकि पीक आवर्स में यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके और जाम की स्थिति से बचा जा सके। संवाद