मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर ने किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मानेसर का जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। निजी कंपनी अपनी सीएसआर योजना के तहत 40 लाख रुपये खर्च कर यहां 5 कमरे, एक हॉल और स्टोरेज के लिए एक गोदाम बनाएगी। मेयर ने बताया कि पीएचसी में दवाइयां लेने आने वाले मरीजों को जगह की कमी के कारण परेशान होती थी। नए कमरे के बनने के बाद डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ेगी। पीएचसी में ओपीडी रूम, इमरजेंसी और दवा स्टोर उपलब्ध होगा। हॉल में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम भी किए जा सकेंगे। उन्होंने कंपनी के सहयोग के लिए धन्यवाद किया और कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर यहां और सुविधाओं को बढ़ाने की योजना बनाई जाएगी।