फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गेट पास व बायोमैट्रिक सत्यापन समेत मंडी की व्यवस्थाओं की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसएएमबी के क्षेत्रीय प्रशासक ने गेहूं की सरकारी खरीद का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। नई अनाजमंडी जाटौली में गेहूं की सरकारी खरीद का जायजा लेने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) के क्षेत्रीय प्रशासक जितेंद्र कुमार पहुंचे। उन्होंने गेट पास से लेकर बायोमैट्रिक सत्यापन तक सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी विनय यादव भी मौजूद रहे।

जितेंद्र कुमार ने अनाजमंडी में गेहूं के ढेरों का निरीक्षण किया और आढ़तियों व किसानों से खरीद प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। आढ़तियों और किसानों ने अनाजमंडी के कामकाज को बेहतर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव विपिन यादव ने बताया कि 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक अनाजमंडी में 2,55,115 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है और 73,821 क्विंटल गेंहू की खरीद पूरी हो चुकी है। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन मार्किट कमेटी मनोज मोकलवास, मार्केट कमेटी सचिव विपिन यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय मंगला, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद भूषण,जिला प्रधान दिनेश कुमार,पहलवान दलीप छिल्लर,मंडी सुपरवाइजर मुकेश शर्मा, मंडी सुपरवाइजर व कमल सिंह, वेयर हाऊस खरीदार हंसदीप सहित काफी संख्या में आढती व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें