फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वार्ड-34 में सीवरेज व ड्रेनेज कार्यों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त निगमायुक्त पूजा चांवरिया ने अधिकारियों संग किया दौरा
विज्ञापन

राजेंद्र पार्क व सूरत नगर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की अतिरिक्त आयुक्त पूजा चांवरिया ने अधिकारियों के साथ वार्ड-34 का दौरा कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान राजेंद्र पार्क और सूरत नगर में सीवरेज एवं ड्रेनेज से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त निगमायुक्त ने कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण और सहायक अभियंता विवेक बेनीवाल से कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में तेजी से पूरे किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिल सके। पूजा ने कहा कि सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था शहर की बुनियादी जरूरतों में शामिल है और इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद वार्ड-34 की पार्षद सुरेखा चौहान ने अतिरिक्त निगमायुक्त का आभार जताते हुए बताया कि क्षेत्र में सीवरेज जाम और ओवरफ्लो की समस्या कई सालों से बनी हुई थी। अब नगर निगम द्वारा इसके स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी। उन्होंने विधायक मुकेश शर्मा, मेयर राजरानी मल्होत्रा तथा निगमायुक्त प्रदीप दहिया की सराहना की। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इन कार्यों के पूरा होने के बाद राजेंद्र पार्क और सूरत नगर में जलभराव, सीवरेज जाम और ओवरफ्लो जैसी समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें