गुरुग्राम। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव डीएलएसए निशा ने बाल देखभाल संस्थान उदायन होम फॉर बॉयज का औचक निरीक्षण कर बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और देखभाल व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान संस्थान की आवासीय व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, चिकित्सा सुविधाएं, काउंसलिंग सेवाएं, सुरक्षा प्रबंध तथा बच्चों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक और मनोरंजन गतिविधियों को भी देखा। साथ ही बच्चों से संबंधित अभिलेखों, पंजियों और व्यक्तिगत देखभाल योजनाओं की भी जांच की। इसके साथ ही संस्थान के प्रबंधन को जरूरी निर्देश दिए गए। ब्यूरो